ट्रंप की ‘मशीन गन’ को मिली नई नौकरी, व्हाइट हाउस छोड़ अब TV पर करेंगी वार-पलटवार

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 01:16 PM

karoline leavitt joins fox news  trump s former press secretary takes new role

डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट 1 नवंबर से फॉक्स न्यूज की ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर बनेंगी। 29 साल की उम्र में वह अमेरिकी इतिहास की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं। ट्रंप उनकी तेज बोलने की शैली को ‘मशीन गन’ जैसा...

Washingtoon: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट अब व्हाइट हाउस के गलियारों से निकलकर टीवी स्क्रीन पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। फॉक्स न्यूज ने उन्हें ऑन-एयर कंट्रीब्यूटर नियुक्त किया है। वह 1 नवंबर से चैनल के विभिन्न कार्यक्रमों में राजनीतिक टिप्पणी और विश्लेषण करती नजर आएंगी। फॉक्स न्यूज मीडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजैन स्कॉट ने सोमवार को इसकी घोषणा की। कैरोलिन लेविट ट्रंप प्रशासन की सबसे चर्चित और तेजतर्रार संचार चेहरों में रही हैं। ट्रंप भी सार्वजनिक रूप से उनकी बोलने की रफ्तार की तारीफ कर चुके हैं।ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान लेविट के तेज बोलने के अंदाज की तुलना ‘मशीन गन’ से की थी। उनके मुताबिक, लेविट जिस रफ्तार से बोलती हैं, वह मशीन गन जैसी लगती है। यही बेबाक और तेज अंदाज व्हाइट हाउस में उनकी पहचान बन गया था।

 

 फॉक्स न्यूज मीडिया की सीईओ सुजैन स्कॉट ने कहा कि व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान में लेविट के प्रत्यक्ष अनुभव से उन्हें मौजूदा अमेरिकी राजनीतिक माहौल को समझने का अलग नजरिया मिला है। लेविट ने भी नई भूमिका पर खुशी जताते हुए कहा कि वह व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के रूप में मिले अनुभव और अपने नजरिए को फॉक्स न्यूज के लाखों दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह उसी ऊर्जा और स्पष्टता के साथ अपनी बात रखेंगी, जो उनके व्हाइट हाउस कार्यकाल की पहचान रही। कैरोलिन लेविट ने महज 29 साल की उम्र में अमेरिकी इतिहास की सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनकर इतिहास रचा था। वह जनवरी 2025 में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ इस पद पर पहुंची थीं। उन्होंने अगस्त 2026 में प्रेस सेक्रेटरी का पद छोड़ दिया। उस समय उन्होंने कहा था कि वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।

 

ट्रंप ने भी उनके पद छोड़ने की घोषणा करते हुए उन्हें अपना करीबी सहयोगी और भरोसेमंद आवाज बताया था।फॉक्स न्यूज में नई भूमिका लेविट के लिए पूरी तरह नया क्षेत्र नहीं है। वह ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सेक्रेटरी रह चुकी हैं। इसके बाद वह ट्रंप प्रशासन की मुख्य प्रवक्ता बनीं और नियमित रूप से व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में सरकार का पक्ष रखती थीं। उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति लेखक और सहायक प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर काम किया था। कैरोलिन लेविट पहली पूर्व व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी नहीं हैं जो फॉक्स न्यूज से जुड़ रही हैं। ट्रंप के पहले कार्यकाल की प्रेस सेक्रेटरी केली मैकएनैनी भी 2021 में फॉक्स न्यूज से जुड़ी थीं और बाद में चैनल पर कार्यक्रम की मेजबानी करने लगीं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!