गर्म ओवन के अंदर डाला जिंदा बिल्ली का बच्चा, वीडियो वायरल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 05:08 PM

kitten kitten inserted inside the hot oven video viral

साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क में पार्टी के दौरान लड़कों ने भीषण गर्म ओवन के अंदर जिंदा बिल्ली के बच्चे को डाल दिया। लड़का जब बिल्ली को ओवन के भीतर डाल रहा था, तब उसके साथ उसकी हरकत पर हंस रहे थे।

इंटरनैशनल डेस्कः साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क में पार्टी के दौरान लड़कों ने भीषण गर्म ओवन के अंदर जिंदा बिल्ली के बच्चे को डाल दिया। लड़का जब बिल्ली को ओवन के भीतर डाल रहा था, तब उसके साथ उसकी हरकत पर हंस रहे थे।

इस दौरान उन्हीं में से एक लड़का घटना का वीडियो बनाने लगा, जबकि एक अन्य कह रहा था, “चलो एक बार फिर से उसे ओवन में डालो।” घटना से जुड़ी फुजेट जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने बिल्ली पर हुए अत्याचार पर खेद जताया और लड़कों की इस हरकत पर आपत्ति जताई। 

क्या है वीडियों में 
घटना से जुड़ी फुटेज में काले रंग की बिल्ली नजर आ रही थी। अचानक उसे एक लड़का पकड़ता है और 375 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान वाले ओवन में डालने लगा था। आरोपी लड़के की पहचान 18 साल के किरिल्ल बेरयोजिन के रूप में हुई है। बिल्ली के साथ किए गए इस अत्याचार की क्लिप पहले बेरयोजिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की थी, जिसके बाद में हटा लिया गया। फिलहाल बिल्ली की स्थिति के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।

बेरयोजिन क्रेसनोयार्स्क कॉलेज ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पढ़ता है। वह इससे पहले उसी बिल्ली के साथ इंटरनेट पर फोटो पोस्ट कर चुका था। रूसी जांच समिति के प्रवक्ता ने इस बाबत कहा कि घटना का वीडियो इंटरनेट पर नवयुवकों ने पोस्ट किया था। यह घटना एक हाउस पार्टी के दौरान की थी। फिलहाल घटनास्थल की जांच-पड़ताल की जा रही है, जिसके आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।”

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!