Girlfriend से हुआ 'ब्रेकअप' तो एक ही दिन में 4 लड़कियों से रचाई शादी!(Pics)

Edited By ,Updated: 20 Oct, 2016 06:25 PM

kuwaiti man marries four women on the same day

कुवैत में रहने वाले एक शेख ने वो कारनामा कर दिखाया जिसने उसे सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया।

नई दिल्लीः कुवैत में रहने वाले एक शेख ने वो कारनामा कर दिखाया जिसने उसे सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया। एक ही फंक्शन में इस शख्स ने 4 लड़कियों से शादी रचा डाली। इस शादी की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

गर्लफ्रेंड से हुआ था ब्रेकअप
दरअसल, इस शेख का कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अलग होते हुए शेख की एक्स ने उसे चुनौती देते हुए कहा था कि आगे उसे एक भी लड़की डेट नहीं करेगी। माना जा रहा है कि शेख ने अपनी एक्स को चिढ़ाने के लिए एक साथ 4 लड़कियों से शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल 
कुवैत के इस शख्स की शादी की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि फोटोज में दिख रही चारों लड़कियां मॉडल हैं। और ये फोटोशूट मात्र पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया गया है। मामला जो भी हो, फिलहाल सोशल मीडिया पर ये शेख छाया हुआ है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!