इंडोनेशिया में भूस्खलन से 4 मरे, पांच घायल

Edited By Tanuja,Updated: 16 Feb, 2019 06:10 PM

landslide in indonesia 4 dead 5 injured

पश्चिमी इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को ...

जकार्ताः पश्चिमी इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कम्युनिटी पुलिस के प्रमुख अगस प्रियोनो ने बताया कि शुक्रवार रात बोगोर जिले के सुकामाकमुर गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक घर ढह गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ शनिवार को चारों शव मलबे से निकाल लिए गए और पांच घायलों का इलाज बोगोर के यूएमआई अस्पताल में किया गया।’’ भारी बारिश के दौरान इंडोनेशिया अक्सर भूस्खलन और बाढ़ का शिकार हो जाता है। इंडोनेशिया में सबसे अधिक बारिश जनवरी और फरवरी में होती है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!