म्यामां में भूस्खलन से 59 की मौत, लाखों लोग बेघर

Edited By shukdev,Updated: 12 Aug, 2019 08:10 PM

landslide killed 59 in myanmar millions of people homeless

दक्षिणपूर्वी म्यामां में एक बड़े इलाके के बाढ़ से प्रभावित होने के चलते लाखों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं, शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ कर 59 हो गई है। दमकल सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हाल में हुई मूसलाधार बारिश...

मॉलम्याइन: दक्षिणपूर्वी म्यामां में एक बड़े इलाके के बाढ़ से प्रभावित होने के चलते लाखों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं, शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ कर 59 हो गई है। दमकल सेवा के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हाल में हुई मूसलाधार बारिश से काफी बड़ा इलाका पानी में डूब गया है। 

PunjabKesari
ड्रोन से ली गई तस्वीरों में घरों की केवल छतें नजर आ रही हैं। मानवीय मामलों के समन्वयन के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में 80,000 से ज्यादा लोग देश भर के विभिन्न शिविरों में शरण लिए हुए हैं। ‘ये इन मोन' राज्य के कस्बे में लोग सुरक्षित स्थानों तक तैर कर पहुंचने का प्रयास करते देखे गए। 

PunjabKesari
मोन राज्य के ‘ये प्यार कोन' गांव में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन से 27 मकानों के जमींदोज हो जाने के बाद बचावकर्मियों को तीन दिन बाद कुछ और शव मिले। अग्निशमन सेवा ने फेसबुक पर सोमवार दोपहर पोस्ट किया, “दोपहर चार बजकर 27 मिनट पर मिले एक और शव के साथ मृतकों की संख्या 59 पर पहुंच गई है।” साथ ही, बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!