Edited By Tanuja,Updated: 28 May, 2018 05:21 PM
मध्य इथियोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में कई घंटों की बारिश के बाद शनिवार को हुए भूस्खलन में 23 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूस्खलन में छह लोग घायल भी हुए हैं...
अदीस अबाबाः मध्य इथियोपिया के ओरोमिया क्षेत्र में कई घंटों की बारिश के बाद शनिवार को हुए भूस्खलन से 23 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूस्खलन में छह लोग घायल भी हुए हैं।
इथियोपिया में बरसात का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बारिश तेज हुई है जिससे आमतौर पर देश के कई हिस्सों में भूस्खलन होता है।घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।