चीन में भूस्खलन, 3 की मौत, 26 से ज्यादा अब भी लापता

Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 11:00 AM

landslides in china 3 killed over 26 still missing

चीन के झेजियांग प्रांत में 2 अलग-अलग भूस्खलनों में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि 26 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं...

बीजिंग: चीन के झेजियांग प्रांत में 2 अलग-अलग भूस्खलनों में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि 26 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। चीन में आए भयानक तूफान मैगी के कारण यहां से करीब 3.15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।अभी तक 15 लोगों का बचाया गया है।


मैगी तूफान के कारण बुधवार को सुईचांग काउंटी के सुकुन गांव में आए भूस्खलन के बाद कल रात मलबे से 60 साल की एक महिला और 6 साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया। इससे पहले बचाव दल को कल दोपहर भी मलबे से एक शव मिला था।सुईचांग काउंटी सरकार के बयान में मुताबिक 10 व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार दूसरा भूस्खलन बाआेफेंग में आया, जिसमें 6 लोग लापता हो गए। भूस्खलन के कारण अनेक घर तबाह हो गए। यहां बचाव कार्य किया जा रहा है। झेजियांग प्रांत के करीब 3,15,000 लोगों को अस्थाई तौर पर सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। दोनों भूस्खलन भयानक मेगी तूफान के कारण आए। इससे प्रांत को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!