आयरलैंड: गर्भपात कानून हटाने के खिलाफ निकाली रैली, 1 लाख लोग हुए शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 05:28 PM

large rally against abolition of abortion laws 1 million people included

गर्भपात कानून हटाने आयरलैंड में आज सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई जिसमें 1 लाख लोग शामिल हुए। आयरलैंड सरकार ने गर्भपात को प्रतिबंधित करने वाले कानून को हटाने के लिए मई में जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव रखा है।

डबलिनः गर्भपात कानून हटाने आयरलैंड में आज सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई जिसमें 1 लाख लोग शामिल हुए। आयरलैंड सरकार ने गर्भपात को प्रतिबंधित करने वाले कानून को हटाने के लिए मई में जनमत संग्रह कराने का प्रस्ताव रखा है। इसके विरोध में शनिवार को राजधानी डबलिन में बड़ी रैली आयोजित की गई। देश-विदेश से करीब एक लाख लोग तीन घंटे तक चली इस रैली में शामिल होने पहुंचे।

संशोधन निरस्त होने पर 12 सप्ताह की गर्भवती को गर्भपात कराने का हक देने के लिए कानून भी बनाया जाना है। 1983 में हुआ यह संशोधन अजन्मे बच्चे और उसकी मां को जीने का अधिकार प्रदान करता है। संसद के निचले सदन में शुक्रवार से जनमत संग्रह प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई। इसी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया था। इसमें कुछ गर्भवती महिलाएं भी शामिल हुईं। पूरे शहर में मार्च करने के बाद सभी संसद भवन के सामने एकत्रित हुए और गर्भपात के विरोध में नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि आयरलैंड में दुष्कर्म या गर्भ में पल रहे बच्चे में कोई विकृति होने पर भी गर्भपात की इजाजत नहीं है। अवैध तरीके से गर्भपात कराने वाले को 14 साल जेल की सजा होती है। 2012 में भारतीय महिला सविता हलप्पनवार की समय पर गर्भपात नहीं कराने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 2013 में कानून में बदलाव किया गया। इसके अनुसार चिकित्सकीय या अन्य कारणों से मां की जिंदगी खतरे में होने पर गर्भपात कराया जा सकता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!