पिछले साल 7000 भारतीयों ने दी अमरीका में शरण के लिए अर्जी

Edited By Isha,Updated: 20 Jun, 2018 12:38 PM

last year 7 000 indians filed for asylum in the united states

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दाखिल किया था।  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार 2017

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 7000 से अधिक लोगों ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दाखिल किया था।  संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार 2017 में शरण लेने के नये आवेदन सबसे ज्यादा अमेरिका में आए।

एजेंसी ने अपनी सालाना ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट में कहा कि 2017 के अंत तक दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग विस्थापित हुए थे। युद्धों , अन्य तरह की हिंसा और उत्पीडऩ की वजह से दुनियाभर में विस्थापन की दर नई ऊंचाई पर पहुंच गयी है और लगातार पांचवें साल 2017 में यह अत्यधिक दर्ज किया गया। इसमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का संकट , दक्षिण सूडान का युद्ध और म्यामां से हजारों रोङ्क्षहग्या शरणाॢथयों के बांग्लादेश आने जैसे कारण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार विस्थापन से सबसे ज्यादा प्रभावित विकासशील देश हैं। 
PunjabKesari
रिपोर्ट के अनुसार 2017 के आखिर में भारत में 1,97,146 शरणार्थी थे और 10,519 लोगों के शरण के मामले लंबित थे। पिछले साल के आखिर तक भारत से शरण मांगने वालों के करीब 40,391 मामले थे। इसमें कहा गया है कि शरण मांगने वालों की सर्वाधिक संख्या अफगान नागरिकों की थी जिन्होंने 80 विभिन्न देशों में 1,24,900 आवेदन दाखिल किए।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!