Edited By ,Updated: 19 Dec, 2016 12:25 PM
लीबिया के बेंगाजी प्रांत में एक आत्मघाती बम विस्फोट में आज 7 लोगों की मौत हो गई ...
बेंगाजीः लीबिया के बेंगाजी प्रांत में एक आत्मघाती बम विस्फोट में आज 7 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट (आई.एस) ने गांफौडा जिले में हुए इस विस्फोट को अंजाम दिया।
इस क्षेत्र में लीबिया नैशनल आर्मी (एल.एन.ए.) के कमांडर खलीफा हम्तार ने खुद को एक स्वयंभू कमांडर घोषित कर रखा है और मारे गए सभी लोग एल.एन.ए. के सदस्य थे। इससे पहले शनिवार को हुए विस्फोट में एल.एन.ए. के 3 कर्मी मारे गए थे। एल.एन.ए. ने कहा था कि इस लड़ाई में उन्होंने 13 आतंकवादियों को भी मार गिराया था। एलएनए ने लीबिया में आतंकवाद के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।