लीबिया ने मांगा  संयुक्त राष्ट्र का ‘सुरक्षा’ समर्थन

Edited By Isha,Updated: 29 Sep, 2018 04:17 PM

libya seeks un security council support

झड़पों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने के एक महीने बाद लीबिया के संयुक्त राष्ट्र सर्मिथत विदेश मंत्री ने शुक्रवार को देश के संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन से आह्वान किया कि वह ‘‘सुरक्षा

संयुक्त राष्ट्रः झड़पों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने के एक महीने बाद लीबिया के संयुक्त राष्ट्र सर्मिथत विदेश मंत्री ने शुक्रवार को देश के संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मिशन से आह्वान किया कि वह ‘‘सुरक्षा एवं स्थिरता’’ के साथ समर्थन की भूमिका निभाए।  लीबिया की संयुक्त राष्ट्र सर्मिथत एकता सरकार के विदेश मंत्री मोहम्मद सियाला ने कहा कि सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, कि हम यूएनएसएमआईएल (यूनाइटेड नेशंस सपोर्ट मिशन फॉर लीबिया) से आह्वान करते हैं कि वह लीबिया की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए समर्थन के मिशन के तौर पर काम करे।’’ घसन सलामे की अगुवाई वाले यूएनएसएमआईएल को 2011 में गठित किया गया था। नाटो सर्मिथत क्रांति के बाद देश के नए अधिकारियों की मदद के लिए 2011 में इसका गठन हुआ था। क्रांति में लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ कर दिया गया था।       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!