Edited By Tanuja,Updated: 15 Nov, 2018 12:59 PM
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने एक खूबसूरत गलियारे चैंप्स-एलिसीज पर खड़ी लग्जरी कार से शेर का शावक बरामद किया है। व्यस्त सड़क पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि यह...
पेरिसः फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने एक खूबसूरत गलियारे चैंप्स-एलिसीज पर खड़ी लग्जरी कार से शेर का शावक बरामद किया है। व्यस्त सड़क पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि यह लैंबोर्गिनी कार से किराए का है। पुलिस कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस इसे उन मामलों से जोड़कर देख रही है जिनमें वन्यप्राणी को अवैध रूप से पालतू पशु की तरह रखा गया था। पिछले महीने भी पेरिस के उपनगरीय इलाके के एक अपार्टमेंट से पुलिस ने छह हफ्ते का एक शावक बरामद किया था। इस मामले में अपार्टमैंट के मालिक को छह महीने की सजा दी गई थी।
इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजक ने कहा था कि यह अकेला मामला नहीं है। पुलिस ऐसे ही तीन अन्य मामलों की जांच में जुटी है। पिछले महीने दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले शहर में एक कार गैराज से करीब दो माह का एक शावक मिला था।