Russia-Ukraine crisis live: यूक्रेनी शहरों पर रूसी बमबारी से लग गए लाशों के ढेर, कुत्ते खींच रहे शव

Edited By Tanuja,Updated: 08 Mar, 2022 12:57 PM

live updates ukraine says aircraft bombed cities overnight

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का दौर जारी है। जंग के 13वें दिन रूसी विमानों ने रातभर पूर्वी और मध्य यूक्रेन के शहरों पर बम गिराए। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि ..

 इंटरनेशनल डेस्कः रूस-यूक्रेन के बीच जंग का दौर जारी है। जंग के 13वें दिन रूसी विमानों ने रातभर पूर्वी और मध्य यूक्रेन के शहरों पर बम गिराए। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के उपनगरों में भी गोलाबारी हुई।  क्षेत्रीय नेता दमित्रो झिवित्स्की ने बताया कि रूसी सीमा के समीप कीव के पूर्व में सूमी और ओखतिरका शहरों में रिहायशी इमारतों पर बम गिराए गए और एक परमाणु संयंत्र नष्ट कर दिया गया। जंग से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें Punjabkesari.in

Live Updates:
 

  •  कीव के पश्चिम में झितोमिर और पड़ोसी शहर चेर्नियाखीव में तेल डिपो पर भी बम गिराए गए। कीव के उपनगर बुचा में मेयर ने बताया कि भारी गोलाबारी हुई है। मेयर अनातोल फेदोरुक ने कहा, ‘‘हम भारी हथियारों से दिन-रात हो रही गोलाबारी के कारण शवों को एकत्रित भी नहीं कर पाए।
     
  •  शहर की सड़कों पर कुत्ते शवों को खींच रहे हैं। यह एक दु:स्वप्न है।'' यूक्रेन की सरकार सूमी, झितोमिर, खारकीव, मारियुपोल और बुचा समेत कीव के उपनगरों से लोगों को सुरक्षित जाने देने के लिए मानवीय गलियारा खोलने की मांग कर रही है।  
     
  • लवीव के मेयर ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में यह शहर भोजन और हजारों लोगों को शरण देने के लिए जूझ रहा है जो देश के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से भागकर यहां आए हैं। मेयर आंद्रे सदोवी ने कहा, ‘‘हमें वाकई सहयोग की जरूरत है।'' अपने घरों से विस्थापित हुए 2,00,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक अब लवीव में हैं, जिससे उनके रहने के लिए खेल के सभागार, स्कूल, अस्पताल और गिरजाघर की इमारतें कम पड़ रही हैं।
    PunjabKesari
     
  •  पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इश ऐतिहासिक शहर में युद्ध से पहले 7,00,000 लोग रहते थे। मेयर ने कहा कि शहर को रसोई से लैस बड़े टेंट्स की जरूरत है ताकि भोजन पकाया जा सके। अगर रूसी सेना के हमलों वाले शहरों से मानवीय गलियारा खोला जाता है तो हजारों और लोग आ सकते हैं।
     
  • अमेरिका और यूरोपीय देशों के दूतावास हमले से पहले कीव से लवीव स्थानांतरित हो गए थे। लवीव पोलैंड की सीमा पार करने वाले लोगों के लिए मुख्य ट्रांजिट केंद्र है। अब विदेश में रह रहे यूक्रेन के 17 लाख से अधिक लोग इस शहर से होकर गुजरे थे। संयुक्त राष्ट्र ने इस स्थिति को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट बताया है।
     
  • यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव के आसपास लड़ाई में रूस का एक जनरल मारा गया। रूसी सेना हमला शुरु होने के बाद से ही इस शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

    PunjabKesari
  • यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने  मृतक जनरल की पहचान मेजर जनरल विताली गेरासिमोव (45) के रूप में की और कहा कि उसने सीरिया और चेचन्या में रूसी सेना के साथ लड़ाई में भाग लिया और 2014 में क्रीमिया पर कब्जा जमाने के दौरान भी लड़ाई का हिस्सा रहे। अभी स्वतंत्र रूप से जनरल की मौत की पुष्टि नहीं की गयी है। रूस ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।
     
  • इससे पहले लड़ाई में रूस का एक और जनरल मारा गया था। रूस में स्थानीय अधिकारियों के संगठन ने यूक्रेन में रूस में 7वीं एयरबोर्न डिवीजन के कमांडिंग जनरल मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेत्स्की की मौत की पुष्टि की थी। सुखोवेत्स्की ने सीरिया में रूसी सेना के अभियान में भी भाग लिया था।  

    PunjabKesari
     
  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा कि वह मॉस्को के ‘‘दुष्प्रचारकों और दुष्प्रचार के पैरोकारों'' पर प्रतिबंध लगा रही है जिन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को वैध ठहराया है। विदेश मंत्री मारिस पायने ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन के प्रति शत्रुता को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका के लिए ‘‘रूस के प्रति सामरिक हित रखने वाले 10 लोगों'' पर प्रतिबंध लगा रही है।  
     
  •  यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदयमयर जेलेंस्‍की पोलैंड भागने की अफवाहों को खारिज करते हुए ने एक वीडियो पोस्‍ट करके कहा कि मैं राजधानी कीव में ही हूं और किसी से नहीं डरता हूं। यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने यह भी कहा कि वह किसी बंकर में नहीं छिपे हैं और तब तक कीव में मौजूद रहेंगे जब तक देशभक्ति से भरे इस युद्ध को जीतने के लिए यह जरूरी होगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!