इस पत्थर को तोड़ने पर बहता है खून व निकलता है मांस, कच्चा खाते हैं लोग (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 06 May, 2019 11:19 AM

living rock that can be eaten and contains clear blood

पत्थर का मतलब होता है किसी चट्टान का बेजान हिस्सा जो तोड़ने पर टुकड़ों में बिखर जाता है ।लेकिन अगर किसी पत्थर को काटने पर

इंटरनेशनल डेस्कः पत्थर का मतलब होता है किसी चट्टान का बेजान हिस्सा जो तोड़ने पर टुकड़ों में बिखर जाता है ।लेकिन अगर किसी पत्थर को काटने पर खून बहता हो और उसमें से मांस के टुकड़े भी निकलें तो डर के मारे हालत खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर इस पत्थर को लेकर  लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
PunjabKesari
ये कोई कहानी नहीं बल्कि असलियत है जिसकी सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे। इन खून वाले पत्थरों से निकलने वाला मांस भी बाजार में खूब बिकता है। चिली और पेरू के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ये पत्थर पाए जाते हैं। इन पत्थरों यदि कोई पहली नजर देखें तो उसे यह सामान्य पत्थर की तरह नजर आएगा हैं।
PunjabKesari
इसे पत्थर को पायुरा चिलियांसिस के नाम से जाना जाता है। इस पत्थर के मांस से कई डिशेज और सलाद बनाई जाती हैं। लेकिन स्थानीय लोग इस पत्थर को कच्चा खाना पसंद करते हैं। इस पत्थर को जैसा ही तोड़ा जाता है इस पत्थर से खून बहने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे- धीरे उसका ही हिस्सा बन जाता है।
PunjabKesari
इस पत्थर को पीरियड रॉक भी कहा जाता है। इस पत्थर को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि इस पत्थर से केवल खून ही नही निकलता बल्कि मांस भी होता है। यह पत्थर एक समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही इसके पास लिंग बदलने की क्षमता होती है, जिसकी सहायता से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव हूबहू पत्थर की तरह ही दिखता है।
PunjabKesari
ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है।लोग इस पत्थर की तलाश के लिए समुद्र की गहराइयों को छानते है क्योंकि इस पत्थर से निकलने मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जिस कारण दिनों-दिन इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!