लंदन में शर्ट उतारकर यात्रा कर रहे लोग, जानिए क्यों

Edited By Anil dev,Updated: 27 Jul, 2019 09:55 AM

london train laptop uk

लंदन में पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग ट्रेनों में शर्ट उतारकर यात्रा कर रहे हैं। एक व्यक्ति को अर्धनग्न अवस्था में लैपटॉप का प्रयोग करते हुए देखा गया। ट्रेनों की गति पर अंकुश लगा देने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। उधर पंखों...

लंदन: लंदन में पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग ट्रेनों में शर्ट उतारकर यात्रा कर रहे हैं। एक व्यक्ति को अर्धनग्न अवस्था में लैपटॉप का प्रयोग करते हुए देखा गया। ट्रेनों की गति पर अंकुश लगा देने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। उधर पंखों की बिक्री भी 200 प्रतिशत तक बढ़ गई है। 

ट्रैक के नजदीक लगी आग
तेज गर्मी के कारण केबल अधिक गर्म हो जाने से लंदन से ल्युटन मेन लाइन के पास आग लग गई। वहीं डोरसेट में एक घूमने वाला व्यक्ति तेज गर्मी के कारण बीमार हो गया। लंदन इयुस्टन व वाटफोर्ड जंक्शन के बीच ओवेरहेड इलेक्ट्रिक वायर तेजी गर्मी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। 

हीटवेव की चपेट में है ब्रिटेन 
ब्रिटेन इन दिनों हीटवेव की चपेट में है। इसका सामना कर रहे पुरुष यात्री ट्रेनों में शर्ट उतारकर चल रहे हैं। यात्री लंदन में भूमिगत रेल और देश के अन्य हिस्सों में ट्रेनों में कमर तक कपड़े उतारकर यात्रा कर रहे हैं। ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में गुरुवार को तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कैंब्रिज में तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो कि जुलाई में सबसे गर्म दिन रहा। यह ब्रिटेन में इतिहास में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अगस्त 2003 में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। इस बार अभी तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। 

रात में भी 20 डिग्री से नीचे नहीं गया तापमान 
मौसम कार्यालय की ओर से बताया गया कि इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में रात में भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। नॉरफॉक में रात का न्यूनतम तपमान 20.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि लंदन का रात का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

42.6 डिग्री तक पहुंचा पेरिस में पारा 
यूरोप के अन्य हिस्से भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पेरिस में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि 70 वर्षों में एक रिकॉर्ड है। उधर जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड में भी गर्मी रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!