Edited By Isha,Updated: 26 Sep, 2018 02:09 PM
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पंजाबी शख्स अचानक फर्राटेदार पंजाबी बोलने वाली चीनी लड़की से मिला। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले 43 वर्षीय...
इंटरनेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पंजाबी शख्स अचानक फर्राटेदार पंजाबी बोलने वाली चीनी लड़की से मिला। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले 43 वर्षीय ऋषिवंत सिंह रंधावा इस चीनी लड़की की पंजाबी से इतने इम्प्रेस हुए कि उसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। ऋषि ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस चीनी लड़की से पंजाबी भाषा में बात करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है और कुछ ही समय में ये वीडियो दुनियाभर में वायरल हो गया। लोगों को लिम का पंजाबी बोलने का तरीका इतना पसंद आया कि अब तो उसे इंटरव्यू के कॉल तक आने लगे हैं। एक रेस्टोरेंट में रंधावा चाय पीने गए थे। वहीं पर लिम से उनकी मुलाकात हुई। लिम ने बताया कि उसका एक पंजाबी दोस्त है, जिससे वो पांच साल से बात कर रही है। उसी से उसने पंजाबी बोलना सीखा है।
बातचीत के दौरान ऋषि ने उससे ये भी पूछा कि क्या वो आगे चलकर किसी पंजाबी से शादी करना चाहेगी। इसके जवाब में लिम ने कहा कि इसके लिए तो हमें इंतजार करना पड़ेगा। ऋषिवंत ने मज़ाक में उस लड़की का नंबर अपने पंजाबी दोस्त के लिए मांग डाला। लिम ने इसका हंसते हुए जवाब दिया – नहीं, पंजाबी बहुत गड़बड़ करते हैं।