PM इमरान के दोस्‍त खालिस्‍तान समर्थक लॉर्ड नजीर को 5 साल जेल की सजा, चाहता था PM मोदी की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 06 Feb, 2022 02:51 PM

lord nazir ahmed convicted of attempted rape

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के पूर्व नेता लॉर्ड नजीर अहमद को यौन उत्‍पीड़न के मामले में 5 साल और 6 महीने जेल की सजा हुई है। एक ब्रितानी अदालत ने ..

लंदनः ब्रिटेन की लेबर पार्टी के पूर्व नेता लॉर्ड नजीर अहमद को यौन उत्‍पीड़न के मामले में 5 साल और 6 महीने जेल की सजा हुई है। एक ब्रितानी अदालत ने पाकिस्तानी मूल के लॉर्ड नजीर को दो बच्‍चों के साथ 1970 के दशक में यौन उत्‍पीड़न करने का दोषी पाया था।  लॉर्ड नजीर ने एक बार पीएम मोदी के मौत की कामना की थी और अक्‍सर कश्‍मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था। यही नहीं लॉर्ड नजीर ब्रिटेन में रहते हुए खालिस्‍तानी आतंकियों को भी अपना समर्थन देता था।

 

न्‍यायमूर्ति लवेंडर ने लॉर्ड नजीर को सजा का ऐलान किया और कहा कि दोषी की करतूत का पीड़‍ितों पर जीवनभर बहुत गहरा असर पड़ा। इससे पहले लॉर्ड नजीर को 1970 के दशक में किशोरावस्‍था में एक बच्‍चे के साथ यौन उत्‍पीड़न और एक लड़की के साथ रेप के प्रयास का दोषी पाया गया था। नजीर के साथ उसके दो भाइयों को मोहम्‍मद फारुक और मोहम्‍मद तारिक के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं। नजीर के दोनों भाई ज्‍यादा उम्र हो जाने के कारण ट्रायल में शामिल होने के लिए अनफिट पाए गए थे।

 

इससे पहले एक महिला ने कोर्ट को बताया था कि नजीर अहमद ने साल 1973 और 1974 में रेप का प्रयास किया था। उस समय नजीर की उम्र 16 या 17 साल थी और पीड़‍ित लड़की उससे भी काफी छोटी थी। नजीर को साल 1972 में एक बच्‍चे के साथ गंभीर यौन उत्‍पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है। नजीर अहमद ने इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया था और सभी आरोपों को खारिज किया था। सुनवाई के दौरान नजीर अहमद को रेप के प्रयास और अप्राकृतिक मैथुन का दोषी पाया गया।

 

लार्ड नजीर अहमद लेबर पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और ब्रिटिश पीएम रह चुके टोनी ब्‍लेयर का करीबी रहा है। लॉर्ड नजीर अहमद ब्रिटिश संसद के उच्‍च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड में आजीवन सदस्‍य नियुक्‍त किए गए पहले मुस्लिम सांसद हैं। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड में उच्‍च शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्‍य बनाया जाता है। लॉर्ड नजीर अक्‍सर भारत के खिलाफ जहरीला बयान देता रहता है। साल 2019 में उसने पीएम मोदी के मौत की कामना की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!