मालदीव की राजनीति में भूचाल, नाबालिग के यौन शोषण मामले में पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 05:11 PM

maldivesformer foreign minister shahid arrest over child abuse allegation

मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद को नाबालिग के कथित यौन शोषण के संदेह में अदालत के वारंट पर गिरफ्तार किया गया। 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे शाहिद ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते...

Male: मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उन्हें हुलहुमाले स्थित रेनबो ओशन फ्रंट अपार्टमेंट परिसर में उनके आवास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली। मालदीव पुलिस ने बताया कि शाहिद को रात करीब 9 बजकर 59 मिनट पर अदालत के वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। उन पर 18 साल से कम उम्र के एक बच्चे के यौन शोषण का संदेह है। पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है, लेकिन आरोपों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। 
 


शाहिद ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश
गिरफ्तारी से कुछ समय पहले शाहिद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर अपने खिलाफ फैल रही बातों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा कि उनके चरित्र को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट दावों को आगे न फैलाएं। शाहिद ने आरोपों को खारिज किया है और गिरफ्तारी को राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसे अदालत के वारंट के तहत की गई कार्रवाई बताया है। 
 


2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में थे शाहिद
अब्दुल्ला शाहिद मालदीव की प्रमुख विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चुनाव में हिस्सा लेकर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनने की कोशिश कर रहे थे। वह फरवरी 2024 से अगस्त 2026 तक एमडीपी के अध्यक्ष भी रहे। पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए अभियान शुरू किया था। ऐसे समय में उनकी गिरफ्तारी से मालदीव की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। 
 

 UN महासभा के अध्यक्ष रह चुके अब्दुल्ला शाहिद
शाहिद मालदीव के जाने-माने राजनयिक और राजनीतिक नेता हैं। वह 2018 से 2023 तक पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की सरकार में विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने 2021 से 2022 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष का पद संभाला था। वह मालदीव की संसद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। अभी तक सार्वजनिक रूप से आरोपों के समर्थन में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। शाहिद ने आरोपों को नकारा है। 
  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!