Edited By Tanuja,Updated: 12 Jan, 2019 01:30 PM
अकसर लोगों को अपनी बुरी आदतों के कारण बड़े से बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।ऐसा ही एक इंसान है इंग्लैंड के रहने वाले फिलिप जिसको कॉर्नफ्लेक्स खाने की आदत है...
लंदनः अकसर लोगों को अपनी बुरी आदतों के कारण बड़े से बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।ऐसा ही एक इंसान है इंग्लैंड के रहने वाले फिलिप जिसको कॉर्नफ्लेक्स खाने की आदत है। वह दिनभर में 13 कटोरे कॉर्नफ्लेक्स खा जाता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि लोग केवल नाश्ते में ही कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं लेकिन फिलिप नाश्ते के अलावा दिन और रात के खाने में भी कॉर्नफ्लेक्स ही खाता है।
अपनी इस आदत के कारण उसे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उसे ये आदत उस दिन से लगी जब उसने ये विचार किया कि बाहर का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता और कुछ सेहतमंद खाना चाहिए। अपनी इस आदत के कारण फिलिप दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। वह दिनभर में कॉर्नफ्लेक्स के अलावा और कुछ नहीं खाता। फिलिप का कॉर्नफ्लेक्स खाना लोगों को बेशक ठीक लगता हो लेकिन इसके साथ दिनभर में 140 चम्मच चीनी खाना ठीक नहीं लगता है। अपनी इस आदत के कारण उसका निजी जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
कुछ साल पहले उसकी नौकरी केवल इसलिए चली गई क्योंकि वह बार में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था। उसे सीढ़ी चढ़ने में भी परेशानी होती है। अपनी इस आदत के कारण वह परिवार के साथ खाना भी नहीं खा पाता। जिस कारण उसके परिवार को काफी बुरा लगता है। फिलिप का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ जब बाहर खाने पर जाता है तो केवल फज केक ही खाता है। वह ऐसा इसलिए करता है ताकि जल्दी घर लौट सके और कॉर्नफ्लेक्स खा सके।