Edited By Tanuja,Updated: 10 Jun, 2019 10:39 AM
अमेरिका में यहां ‘एलजीबीटीक्यू प्राइड'' परेड में एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर डराने और उसके कारण मची भगदड़ के मामले में
वाशिंगटनः अमेरिका में यहां ‘एलजीबीटीक्यू प्राइड' परेड में एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर डराने और उसके कारण मची भगदड़ के मामले में एक भारतीय अमेरिकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि परेड में व्यक्ति के बंदूक निकालने के बाद भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शनिवार को वॉशिंगटन डीसी में परेड के दौरान आफताबजीत सिंह (38) के साथी को धमकी दी जिसके बाद सिंह ने बंदूक निकाल ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जब्त कर ली। सिंह पर अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया हैं। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।