90 रुपए का फूलदान खरीदकर बन गया करोड़पति !

Edited By Tanuja,Updated: 12 Nov, 2019 12:28 PM

man bought vase for just 90 rs has sold in 4 4 crore

ब्रिटेन में एक शख्स सिर्फ 90 रुपए का एक फूलदान खरीदकर करोड़पति बन गया। यूनाइटेड किंगडम के एक व्यक्ति ने जब ...

लंदन/बीजिंगः ब्रिटेन में एक शख्स सिर्फ 90 रुपए का एक फूलदान खरीदकर करोड़पति बन गया। यूनाइटेड किंगडम के एक व्यक्ति ने जब 90 रुपए (एक पाउंड) में चैरिटी शॉप की नीलामी में एक चीनी फूलदान (वास) खरीदा तब उसे इसकी अहमियत के बारे में पता नहीं था। कुछ दिन बाद जब व्यक्ति ने इसे ई-कॉमर्स कंपनी ईबे पर बेचने की कोशिश की तो यहां से उसे कई ऑफर मिले। इससे उसकी जिज्ञासा बढ़ी और उसने इसकी नीलामी का फैसला किया।

PunjabKesari

फूलदान को चीन के एक व्यक्ति ने 4.48 करोड़ रुपए में खरीदा। सुरक्षा की वजह से इसे बेचने और खरीदने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पीले रंग के फूलदान के महत्व जानने के लिए इसे स्टैन्स्टेड माउंटफिटचेट, एसेक्स स्थित स्वोर्डस फाइन आर्ट के नीलामी घर लाया गया। जहां नीलामी के दौरान इससे जुड़ी जानकारी मिली। यह 18वीं सदी के एक चीनी सम्राट कियानलोंग ( शासनकाल- 1735 से 1796) के लिए बनाया गया था। उस वक्त फूलदानों पर कियानलोंग राजवंश की मुहर भी लगाई जाती थी। कियानलोंग सम्राट किंग वंश का छठवां सम्राट था।

PunjabKesari

उन्होंने अपने बेटे जियाक्विंग को सम्राट बनाने के लिए राज्य 1796 में त्याग दिया था। इसके तीन साल बाद 1799 में 87 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। कियानलोंग के शासन काल में इसका निर्यात विदेशों को नहीं बेचा जा सकता था। स्वोर्डस में एशियन आर्ट डिपार्टमेंट की प्रमुख येक्सू ली ने बताया, विक्रेता ऑक्शन के वक्त मौजूद था। उन्हें इस फूलदान के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी, उन्हें इसका डिजाइन पसंद था। बिक्री से मिली रकम का इस्तेमाल वह अपनी तीन साल की बेटी के की पढ़ाई और जरूरतों पर खर्च करेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!