VIDEO: डोरबेल के साथ 3 घंटे घिनौना काम करता रहा शख्स, CCTV में कैद हुई हरकत

Edited By Tanuja,Updated: 10 Jan, 2019 05:11 PM

man caught licking doorbell for three hours on camera

अमेरिका के शहर कैलीफोर्निया में एक शख्स घर के बाहर घिनौनी हरकत करता जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग हैरान हैं कि कोई शख्स ऐसा भी कर सकता है...

वॉशिंगटनः अमेरिका के शहर कैलीफोर्निया में एक शख्स घर के बाहर घिनौनी हरकत करता जो CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग हैरान हैं कि कोई शख्स ऐसा भी कर सकता है। यहां एक एक शख्स घर के बाहर डोर बेल को 3 घंटे तक चाटता रहा। पुलिस अब उस शख्स की तलाश में है। Sky News के मुताबिक, कैलीफोर्निया के सेलीनास में रॉबर्ट डेनियल अरोयो जो एक चोर है न्यू ईयर की रात को घर की घंटी को चाटता देखा गया।
PunjabKesari
घर की मालिक सिलविया डुनगन ने बताया कि वो घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थीं, लेकिन उस वक्त उनके बच्चे घर पर ही थे। जब उनके पास नोटीफिकेशन आया तो उन्होंने सिक्योरिटी कैमरा फुटेज चेक किया जिसको देखकर वो हैरान रह गईं। न्होंने देखा कि कोई शख्स उनकी डोरबेल को चाट रहा है। ऐसा उसने कुछ मिनट के लिए नहीं बल्कि लगाताक 3 घंटे तक किया। उनको समझ नहीं आया कि वो डोर बेल क्यों चाट रहा है। पुलिस की मानें तो उनको लगता है कि वो रिलैक्स करने के लिए ऐसा कर रहा था। 
 

उसने कुछ नुकसान नहीं किया, बस डोर बेल चाटकर निकल गया। जैसे ही सिलविया ने पुलिस को ये फुटेज दिखाया तो पुलिस ने इस शख्स के बारे में पता लगा लिया । सिलविया डुनगन ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने पिछली महीने ही घर की डोर बेल लगवाई है. जिसके पैसे वसूल हो गए। ये बहुत ही अजीब था। पुलिस अब आरोपी रॉबर्ट डेनियल अरोयो (33) की तलाश कर रही है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!