Edited By ,Updated: 29 Mar, 2017 12:20 PM
अमरीकी राज्य प्यूर्टेरिको में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रैंड से नाराज होकर उसके कुत्ते का सिर चबा कर मार डाला...
वॉशिंगटनः अमरीकी राज्य प्यूर्टेरिको में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रैंड से नाराज होकर उसके कुत्ते का सिर चबा कर मार डाला। आरोपी लूईस अर्रोयो को जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करने और घरेलू हिंसा के मामले में दोषी पाया गया और 7 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।
लेर्स शहर में रहने वाले अर्रोयो (40)ने 4 फरवरी को 2 महीने के चीवावा कुत्ते पर हमला किया था और अपनी गर्लफ्रैंड को भी मारा था। जज कार्लोस लोपेज़ जीमेनेज़ ने अर्रोयो पर 3000 डॉलर यानी क़रीब 2 लाख रूपए का भी जुर्माना लगाया। अल वोसरो अख़बार के मुताबिक अर्रोयो बेरोज़गार था और बीते छह महीने से अपनी गर्लफ्रैंड (38) के साथ रह रहा था। ख़बरों के मुताबिक घटनास्थल पर ही कुत्ते की मौत हो गई।