15 वर्षों में पहली बार पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा मंगल ग्रह

Edited By Isha,Updated: 25 Jul, 2018 12:08 PM

mars will be the closest to earth for the first time in 15 years

अब रात के समय आसमान में मंगल ग्रह को देखने का समय आ गया है। अगले सप्ताह हमोर सौर मंडल का यह लाल ग्रह 15 वर्षों में पहली बार पृथ्वी के सबसे नजदीक आ रहा है।अगले मंगलवार

इंटरनैशनल डेस्कः अब रात के समय आसमान में मंगल ग्रह को देखने का समय आ गया है। अगले सप्ताह हमोर सौर मंडल का यह लाल ग्रह 15 वर्षों में पहली बार पृथ्वी के सबसे नजदीक आ रहा है।अगले मंगलवार को दोनों ग्रह एक - दूसरे से महज 5.76 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होंगे और शुक्रवार को मंगल ग्रह पृथ्वी से विपरीत दिशा में होगा। इसका मतलब है कि मंगल ग्रह और सूरज पृथ्वी के ठीक दूसरी तरफ होंगे। इसी दिन दुनियाभर में पूर्ण चंद्र ग्रहण का अछ्वुत नजारा दिखेगा। 

मंगल ग्रह जब पृथ्वी के समीप आएगा तो वह और दिनों के मुकाबले ज्यादा चमकीला होगा। खगोलविदों को अगस्त की शुरुआत में इसका अच्छा नजारा दिखने की उम्मीद है।  नासा के अनुसार , अगली बार वर्ष 2020 में मंगल गृह पृथ्वी के सबसे नजदीक आएगा। तब दोनों की दूरी 6.2 करोड़ किलोमीटर होगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया , अफ्रीका , एशिया , यूरोप और दक्षिण अमरीका महाद्वीपों में दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो वह चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का हो जाता है और एक दुर्लभ घटना के तहत गहरे भूरे रंग से और अधिक गहरा हो जाता है। यही कारण है कि ऐसे पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय दिखने वाले चांद को ब्लड मून कहा जाता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे लंबा एक घंटे 43 मिनट का होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!