श्रीलंका में मिली सामूहिक कब्र, 38 कंकाल निकाले

Edited By Tanuja,Updated: 14 Jul, 2018 01:48 PM

mass graves discovered in sri lanka

श्रीलंका के मन्नार शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें 38 कंकाल थे। वर्ष 2009 में इस क्षेत्र में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और श्रीलंका की सेना के बीच घमासान हुआ था...

कोलंबोः श्रीलंका के मन्नार शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें 38 कंकाल थे। वर्ष 2009 में इस क्षेत्र में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और श्रीलंका की सेना के बीच घमासान हुआ था। श्रीलंका में 1983 से 2009 के बीच गृहयुद्ध के दौरान मन्नान पर लिट्टे एलटीटीई  का कब्जा था।
PunjabKesari
बीते मार्च में शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके में नई इमारत के निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के दौरान यह कब्र मिली थी। सभी कंकाल मन्नार के अस्पताल में रखे गए हैं और चिकित्सकीय अधिकारी उनकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
PunjabKesari
अंतर्राष्ट्रीय संगठन आरोप लगाते रहे हैं कि सेना और विद्रोहियों के बीच हुई जंग के आखिरी कुछ महीनों में करीब 40 हजार तमिल नागरिकों की जान गई। जंग के दौरान सैनिकों द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!