Edited By Tanuja,Updated: 02 Jun, 2018 01:10 PM
इन दिनों मौसम के कारण कई विकसित देश मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जहां अमरीका में अभी कुछ समय पहले तूफान ने व्यापक पैमाने पर तबाही मचाई थी...
बर्लिनः इन दिनों मौसम के कारण कई विकसित देश मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जहां अमरीका में अभी कुछ समय पहले तूफान ने व्यापक पैमाने पर तबाही मचाई थी , वहीं अब जर्मनी में अधिक बारिश के कारण बाढ़ से कहर मचा हुआ है। यहां कई शहर तो पूरी तरह पानी में डूब गए हैं जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
साउथ जर्मनी के वुपर्टल शहर में बाढ़ के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें दिखाई दे रहा है कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। रोड पर बसों का चलना भी मुश्किल है, एक वीडियो में एक बाइक सवार बमुश्किल बाइक को संभालते हुए दिख रहा है। वहीं एक दूसरा वीडियो शॉपिंग मॉल का है जहां बाढ़ का पानी घुस आया। किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन के तरह लग रहे इस वीडियो में लोग पानी से बचने के लिए एस्कलेटर पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।