बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 29 Nov, 2016 05:52 PM

mastermind of attack on bangladesh temple arrested

बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर हमलों के मुख्य मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है...

ढाकाः  बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर हमलों के मुख्य मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि उसने एक हिंदू युवक के फेसबुक अकाउंट को भी हैक किया था। इस पर हिंसा भड़काने के इरादे से विवादित तस्वीर पोस्ट किए थे।

पुलिस अधिकारी मिजानूर रहमान ने कहा कि 30 साल के जहांगीर आलम को ब्राह्माणबारिया जिले से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। वह साइबर कैफे का मालिक है। पुलिस जांच में पता चला है कि जहांगीर ने हमले के लिए लोगों को उकसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसी ने हिंदू युवक के फेसबुक अकाउंट को हैक किया था।

हालांकि विवादित तस्वीर की फोटोकॉपी बांटने में उसी का हाथ था। उसी ने नसीरनगर ब्राह्माणबारिया) में हमलों को अंजाम देने के लिए ट्रक किराए पर लिए थे। आलम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे चार दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि इस महीने के शुरू में नसीरनगर में करीब एक दर्जन मंदिरों और घरों पर हमला किया गया था। इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को पकड़ा जा चुका है।
 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!