Edited By ,Updated: 10 Nov, 2016 02:43 PM
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप विजेता घोषित हुए हैं। उनके राष्ट्रपति बनने के साथ ही दुनिया के इस ताकतवर देश की फर्स्ट लेडी उनकी तीसरी पत्नी मेलानिया...
वाशिंगटन:अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप विजेता घोषित हुए हैं। उनके राष्ट्रपति बनने के साथ ही दुनिया के इस ताकतवर देश की फर्स्ट लेडी उनकी तीसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप होंगी। वह1829 के बाद पहली विदेशी मूल की फर्स्ट लेडी होंगी।26 अप्रैल,1970 को स्लोवेनिया में उसका जन्म हुआ और यूगोस्लोवाकिया में पलीं।16-17 साल की उम्र में मेलानिया ने मॉडलिंग करना शुरू किया।
ट्रंप से उनकी मुलाकात 1998 में फैशन वीक में हुई।2005 में शादी के बाद वह मेलानिया ट्रंप बनीं। मेलानिया-डोनाल्ड की शादी में बिल और हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचे थे।शादी में मेलानिया ने एक लाख डॉलर की ड्रैस पहनी।ट्रंप से शादी के बाद ही उसे अमरीका का ग्रीन कार्ड मिला। वह डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। मेलानिया अमरीका की पहली फर्स्ट लेडी है जिसने न्यूड फोटोशूट कराया।एक मैगजीन के लिए मेलानिया ने यह फोटोशूट कराया था।ट्रंप से शादी करने से पहले नाम मेलानिया नॉस था। डोनाल्ड की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से मेलानिया 8 साल छोटी है।वह 5 भाषाएं-स्लोवेनियन, इंगलिश, फ्रैंच, सर्बियन और जर्मन बोल सकती हैं।