Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 01:11 PM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने आशिक मिजाज के कारण चर्चा में हैं। एक पोर्न स्टार के बाद अब ट्रंप द्वारा एक और महिला के साथ संबंध बनाने की बात सामने आई है। माना जा रहा था कि इन खुलासों के बाद मेलानिया और ट्रंप के बीच दूरी बढ़ गई...
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने आशिक मिजाज के कारण चर्चा में हैं। एक पोर्न स्टार के बाद अब ट्रंप द्वारा एक और महिला के साथ संबंध बनाने की बात सामने आई है। माना जा रहा था कि इन खुलासों के बाद मेलानिया और ट्रंप के बीच दूरी बढ़ गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस तस्वीर में मेलानिया और ट्रंप एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दिए।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया एक ईवेंट में भाग लेने पहुंचे थे। दोनों एक सोफे पर हाथों में हाथ डाले बैठे दिखाई दिए। इन तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों के रिश्तों में सुधार हो रहा है। दरअसल मेलानिया कई बार ट्रंप का हाथ अपने हाथ से छुड़ा चुकी है। कुछ समय पहले ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वाशिंगटन से ओहयो के दौरे पर जा रहे ट्रंप ने जब अपनी पत्नी का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो मेलानिया ने उनका हाथ नहीं पकड़ा और उसे झटक दिया था। इस वीडियो को लेकर ट्रंप का खूब मजाक उड़ाया गया था।