मर्केल ने ट्रंप को व्यापार युद्ध को लेकर किया आगाह

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jul, 2018 10:15 PM

merkel warns trump about trade war

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वास्तविक और बड़े व्यापार युद्ध के प्रति आगाह किया। ट्रंप ने यूरोपीय संघ की कारों पर ऊंचे शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। मर्केल ने संसद के एक सत्र को संबोधित करते हुए...

बर्लिन: जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वास्तविक और बड़े व्यापार युद्ध के प्रति आगाह किया। ट्रंप ने यूरोपीय संघ की कारों पर ऊंचे शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। 

मर्केल ने संसद के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप द्वारा इस्पात व एल्युमिनियम आयात पर दंडात्मक शुल्क लगाए जाने के बाद से ही दोनों पक्ष ‘व्यापार के टकराव’ में उलझे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा कि यह ‘संघर्ष’ किसी वास्तविक युद्ध में नहीं बदले इसके लिए प्रयास करने होंगे और ‘दोनों पक्षों को कही कदम उठाने होंगे। ’ 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने रविवार को यूरोप को व्यापार के मामले में ‘संभवत: चीन जितना ही खराब ’ करार दिया था। ट्रंप का कहना था कि वह यूरोपीय संघ कारों पर 20% आयात शुल्क लगाने पर विचार कर रहे हैं। यूरोपीय संघ ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल सहित अमरीका के कई चर्चित उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!