लूटा हुआ सुनहरा ताबूत मिस्र को लौटाएगा मेट्रोपोलिटन म्यूजियम

Edited By Tanuja,Updated: 17 Feb, 2019 12:52 PM

met museum to return prize artifact because it was stolen

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (MET) द्वारा पिछले साल करीब 28 करोड़ रुपए में खरीदा पुराना सुनहरा ताबूत मिस्र को लौटा देगा। दरअसल, MET ने अब इस बात को मान लिया है कि ..

 

न्यूयॉर्कः मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (MET) द्वारा पिछले साल करीब 28 करोड़ रुपए में खरीदा पुराना सुनहरा ताबूत मिस्र को लौटा देगा। दरअसल, MET ने अब इस बात को मान लिया है कि ईसापूर्व की पहली शताब्दी का यह ताबूत असल में मिस्र से चोरी करके अमेरिका लाया गया था। म्यूजियम अधिकारी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने इसे 2017 में पैरिस के एक आर्ट डीलर से खरीदा था।

अधिकारी के मुताबिक, डीलर ने उन्हें यह यकीन दिला दिया था कि ताबूत को कानूनी तरीके से मिस्र से लिया गया था। लेकिन मिस्र की तरफ से पेश हुए वकील ने म्यूजियम को पर्याप्त सबूत दिखाए और बताया कि इसे 2011 में मिस्र से लूटकर लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ताबूत मिस्र देवता हरिसाफ की पूजा करनेवाले प्रसिद्ध पुजारी नेगियमिंख का था।

उसपर उनका ही नाम गुदा हुआ है। बता दें कि MET के साथ ऐसा बहुत कम हुआ है कि उसने चोरी की प्राचीन चीजों को खरीदा हो। इससे पहले ऐसा मामला करीब 10 साल पहले सामने आया था। तब म्यूजियम ने 2500 साल पुराना फूलदान खरीदा था, उसके इटली से चुराए जाने का शक था। म्यूजियम ने उसे भी लौटा दिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!