मैक्सिकोः मेयर प्रत्याशी की हत्या के मामले में पूरे शहर की पुलिस गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 26 Jun, 2018 11:39 AM

mexican town s entire police force suspected in murder of mayoral candidate

मैक्सिको के ओकांपो शहर में मेयर प्रत्याशी फर्नांडो एंजेलेस आरेज  (64)  की हत्या के शक में पूरे शहर के पुलिस बल को हिरासत में ले लिया गया है।  फर्नांडो एंजेलेस हुआरेज की पिछले हफ्ते गुरुवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी...

मैक्सिको सिटीः मैक्सिको के ओकांपो शहर में मेयर प्रत्याशी फर्नांडो एंजेलेस आरेज  (64)  की हत्या के शक में पूरे शहर के पुलिस बल को हिरासत में ले लिया गया है।  फर्नांडो एंजेलेस हुआरेज की पिछले हफ्ते गुरुवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। रविवार को इसी सिलसिले में देश की फेडरल पुलिस ने शहर के 27 पुलिस अधिकारियों समेत स्थानीय लोक सुरक्षा मंत्री को हिरासत में ले लिया। 1 जुलाई को होने वाले मेयर चुनाव से पहले अब तक पूरे मैक्सिको में 100 से ज्यादा नेताओं की हत्या हो चुकी है।

मंत्री की गिरफ्तारी रोकने आगे आई पुलिस फोर्स:सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने लोक सुरक्षा मंत्री ऑस्कर गोंजालेज गार्सिया पर फर्नांडो की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। शनिवार को जब मैक्सिको के फेडरल एजेंट्स ऑस्कर को हिरासत में लेने आए तो उन्हें स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया, जिसके बाद एजेंट्स को वापस लौटना पड़ा। रविवार को एजेंट्स जरूरी सुरक्षा बल के साथ लौटे और ऑस्कर समेत ओकांपो की पूरी पुलिस फोर्स को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पुलिस बल को हथकड़ी लगाकर मोरेलिया शहर ले जाया गया है। सरकारी वकीलों का आरोप है कि ऑस्कर गोंजालेज के अपराधियों के साथ संबंध हैं।

 मैक्सिको के अल यूनिवर्सल अखबार को दिए इंटरव्यू में मिगेल नाम के एक शख्स ने बताया कि फर्नांडो एक कामयाब बिजनेसमैन थे। उन्हें राजनीति का ज्यादा अनुभव नहीं था, इसलिए वे मुख्यधारा की सेंटर-लेफ्ट पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक रेवोल्यूशन में शामिल हो गए थे। मिगेल के मुताबिक, फर्नांडो गरीबी, असमानता और भ्रष्टाचार के खिलाफ थे और इसीलिए उन्होंने चुनाव लड़ने की ठानी थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!