मैक्सिको सिटी में गोलाबारी, 3 लोगो की मौत 7 घायल

Edited By Isha,Updated: 15 Sep, 2018 03:59 PM

mexico city firefighters 3 people killed 7 injured

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय मैक्सिको शहर के एक अहम इलाके में संगीतकारों के कपड़े पहने बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और सात अन्य को घायल कर

मैक्सिको सिटीः पर्यटकों के बीच लोकप्रिय मैक्सिको शहर के एक अहम इलाके में संगीतकारों के कपड़े पहने बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और सात अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि व्यस्त प्लाजा गारीबाल्डी में शुक्रवार को रात 10 बजे से ठीक पहले तीन हमलावरों ने गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि न तो हमलावरों के इरादे और न ही उनकी पहचान के बारे में कोई जानकारी मिली है लेकिन यह इलाका निकटवर्ती टेपिटो के पास है जहां एक गिरोह सक्रिय है जिसे राजधानी का सबसे बड़ा आपराधिक संगठन माना जाता है। मैक्सिकों में शक्तिशाली मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 2006 में सेना की तैनाती के बाद से यहां कई ङ्क्षहसक घटनाएं हो चुकी हैं। तब से 2 लाख से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक 28702 मौतें पिछले साल हुई।           

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!