ब्रिटिश खुफिया एजेंसी का दावा- पुतिन की हो चुकी मौत, हमशक्ल संभाल रहा रूस की सत्ता !

Edited By Tanuja,Updated: 29 May, 2022 06:50 PM

mi6 chiefs claim putin may already be dead body double taking his place

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी  यूक्रेन-रूस के बीच  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक रिपोर्ट जारी कर समसनी मचा दी है।  ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6...

 लंदन: ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने यूक्रेन-रूस जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक रिपोर्ट जारी कर समसनी मचा दी है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 के प्रमुखों ने चौंकाने वाला दावा किया कि संभवत: पुतिन की मौत हो चुकी है और एक हमशक्ल  उनकी जगह रूस की सत्ता पर राज कर रहा है और सार्वजनिक समारोहों में उनकी जगह  हिस्सा ले रहा है। ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों के मुताबिक पुतिन रहस्य से भरा जीवन जीते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ, सेहत और रणनीति के बारे में सिर्फ गिने-चुने लोग ही जानते हैं।

 

ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों के मुताबिक पुतिन के साथियों को उनकी मौत के रहस्य को दुनिया से कई हफ्तों या महीनों तक छिपा कर रखना होगा। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक खुफिया सूत्र ने बताया कि इसकी संभावना है कि पब्लिक में पुतिन की हालिया मौजूदगी को पहले से रिकॉर्ड कर लिया गया था। सभवत: उनकी मौत हो चुकी है और एक हमशक्ल ने उनकी जगह ले ली है। सूत्र ने बताया, 'पुतिन बेहद बीमार हैं और अगर उनकी मौत हो जाती है तो इसे कई हफ्तों या कई महीनों तक के लिए गुप्त रखा जाएगा। इसकी भी संभावना है कि वह पहले ही मर चुके हैं। इसका पता लगाना असंभव है।

 

माना जाता है कि पुतिन ने अस्वस्थ्य रहने के दौरान अपने हमशक्लों का इस्तेमाल किया है और अब क्रेमलिन भी यही कर रहा है।' सूत्र ने कहा कि पुतिन वरिष्ठ अधिकारियों के एक छोटे से ग्रुप के प्रमुख हैं जो उनसे पूरी तरह वफदार है। सूत्रों के हवाले से  कहा गया, 'उनके करीबियों को सबसे बड़ा डर इस बात का है कि पुतिन की मौत की खबर बाहर आते ही रूस में तख्तापलट हो सकता है और रूसी जर्नल यूक्रेन से सेना को वापस बुला लेंगे। पुतिन की मौत उन्हें कमजोर और सत्ता से बेदखल कर देगी इसलिए उनकी भलाई इसी में है कि वे पुतिन को जिंदा बताएं।'

 

करीब दो हफ्ते पहले एक रूसी अरबपति व्यवसायी और क्रेमलिन के करीबी ने दावा किया था कि पुतिन ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और बेहद बीमार हैं। इतना ही नहीं बल्कि यूक्रेन हमले से पहले उनकी सर्जरी हो चुकी है। वहीं एक MI6 एजेंट का कहना है कि पुतिन के गिरते स्वास्थ्य के कारण उनकी सत्ता पर से पकड़ छूट रही है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी के पूर्व जासूस क्रिस्टोफर स्टील ने दावा किया था कि अपने गिरते स्वास्थ्य के चलते पुतिन की सत्ता से पकड़ छूट रही है और वह क्रेमलिन को 'अव्यवस्था और अराजकता' में झोंक रहे हैं। रूस में MI6 के एजेंट स्टील ने दावा किया कि पुतिन को इलाज के लिए लगातार ब्रेक लेने पड़ते हैं और मॉस्को में प्रभावी रूप से 'कोई स्पष्ट राजनीतिक नेतृत्व' मौजूद नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!