मिशेल ओबामा बनीं US की सबसे पसंदीदा महिला, 17 वर्षों बाद हिलेरी क्लिंटन ने खोया मुकाम

Edited By Isha,Updated: 28 Dec, 2018 12:57 PM

michelle obama became america s most favorite woman

अमेरिका पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍नी मिशेल ओबामा अब अमेरिका की सबसे लोकप्रिय महिला हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने एक और पूर्व फर्स्‍ट लेडी हिलेरी क्लिंटन से यह मुकाम छीन लिया है। हिलेरी पिछले 17 वर्षों

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍नी मिशेल ओबामा अब अमेरिका की सबसे लोकप्रिय महिला हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने एक और पूर्व फर्स्‍ट लेडी हिलेरी क्लिंटन से यह मुकाम छीन लिया है। हिलेरी पिछले 17 वर्षों से ऐसी महिला बनी हुई थीं जिन्‍हें अमेरिकियों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया था। लेकिन अब लगता है कि हिलेरी के लिए लोगों में क्रेज खत्‍म होता जा रहा है और मिशेल की दिवानगी बढ़ती जा रही है। गैलप पोल के नतीजों में इस बात की पुष्टि हुई है जिसके नतीजे गुरुवार को जारी किए गए हैं।
PunjabKesari
गैलप इंटरनेशनल की ओर से जारी की गई सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकियों की लिस्ट में इस बार हिलेरी क्लिंटन पीेछे रह गई है  वहीं इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार 11वें साल सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकी पुरुष रहे।वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया। यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गया और इस सर्वे में सिर्फ 4 परसेंट तक की गलती होने की संभावना है।
PunjabKesari
11 वर्षों से बराक ओबामा नंबर वन 
वहीं बराक ओबामा लगातार 11वें वर्ष सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले व्‍यक्ति बने हुए हैं। राष्‍ट्रपति पद से जाने के दो वर्ष बाद भी उनके लिए लोगों का प्‍यार कम नहीं हो रहा है। वहीं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को लगातार चौथे वर्ष सर्वे में लोकप्रियता के मामले में दूसरा स्‍थान हासिल हुआ है। गैलप सन् 1946 से हर वर्ष यह पोल कराता आ रहा है और सिर्फ साल 1976 में ही पोल नहीं हो पाया था। सर्वे में शामिल 1,025 अमेरिकी नागरिकों में से 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मिशेल को सबसे ज्‍यादा पसंद करते हैं। मिशेल इस समय अपनी पहली किताब 'बीकमिंग' के प्रमोशनल टूर में बिजी हैं।
PunjabKesari
1946 से जारी होती है ये लिस्ट
इस लिस्ट को जनता के वोटों के जरिए तैयार किया जाता है। गैलप इसके लिए हर साल वोटिंग कराता है। 1946 से ही यह लिस्ट जारी की जा रही है। केवल एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था। इस पोल में भाग लेने वाले 1,025 अमेरिकियों में से 15 फीसदी ने कहा कि वे जिस अमेरिकी महिला की सबसे ज्यादा सराहना करते हैं वे मिशेल ओबामा हैं, जो कि वर्तमान में टूर पर हैं और अपनी किताब 'बिकमिंग' के प्रचार में व्यस्त हैं। टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे को इस लिस्ट में 5 फीसदी वोटों के साथ हिलेरी क्लिंटन के साथ ही दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में वर्तमान फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप को 4 फीसदी वोट ही मिले।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!