लीबियाः भूमध्य सागर में 100 से ज़्यादा लोग डूबे

Edited By Tanuja,Updated: 12 Sep, 2018 12:13 PM

migrant crisis scores drown off libyan coast

लीबिया के तट से निकले रबर बोट में सवार 100 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई। जहाज पर सवार लोग इस महीने वहां से निकले थे।एक सहायता एजेंसी का कहना है किइस साल भूमध्य सागर पार करने के दौरान 1500 से अधिक प्रवासियों की मौत हो चुकी है

 त्रिपोलीः लीबिया के तट से निकले रबर बोट में सवार 100 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई। जहाज पर सवार लोग इस महीने वहां से निकले थे।एक सहायता एजेंसी का कहना है किइस साल भूमध्य सागर पार करने के दौरान 1500 से अधिक प्रवासियों की मौत हो चुकी है। मेडिसां सां फ़्रंतियर के मुताबिक़ एक सितंबर को लोग 2 रबर बोट पर सवार होकर निकले थे, जिनमें से एक बोट डूब गई। हादसे के बाद बचे 276 लोगों को लीबियाई शहर खोम्स ले जाया गया, जो राजधानी त्रिपोली से करीब 100 किलोमीटर दूर है । 

एजेंसी का कहना है कि लोगों को मनमानी ढंग से हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ितों में गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और नाबालिग़ शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन के मुताबिक़ इस साल भूमध्य सागर पार करने के दौरान 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इससे कहीं अधिक लोगों को बचाया भी गया है। प्रवासी लीबिया से इटली पहुंचते थे, जहां इनके जहाज़ों के प्रवेश पर हाल ही में रोक लगा दी गई थी। 

लौटने वाले लोगों के प्रति चिंता ज़ाहिर की जा रही है. पिछले साल के अंत में ऐसी ख़बरें आई थीं कि उप-सहारा अफ्रीकी प्रवासियों का फ़िरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था या फिर उत्तरी अफ्रीकी देशों में उन्हें बेच दिया गया था। साल 2011 में मुअम्मर गद्दाफ़ी के तख़्तापलट के बाद लीबिया में अस्थिरता का माहौल है। अगस्त के अंत में त्रिपोली में हुए हिंसक संघर्ष के बाद सैंकड़ों प्रवासियों को देश छोड़ कर जाने को मजबूर होना पड़ा था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!