माली में संयुक्त राष्ट्र और फ्रांसीसी ठिकानों पर आंतकवादी हमला, 10 सैनिक घायल

Edited By Isha,Updated: 15 Apr, 2018 09:46 AM

militant assault on un and french targets in mali 10 soldiers injured

पश्चिम अफ्रीकी देश माली के तिमबुक्तु शहर में फ्रांसीसी और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ठिकानों को लक्ष्य बनाकर आंतकवादियों ने दो आत्मघाती कार विस्फोट किए और मिसाइलें दागी। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक

बमाकोः पश्चिम अफ्रीकी देश माली के तिमबुक्तु शहर में फ्रांसीसी और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ठिकानों को लक्ष्य बनाकर आंतकवादियों ने दो आत्मघाती कार विस्फोट किए और मिसाइलें दागी। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक शांतिरक्षक की मौत हो गई और फ्रांस के 10 सैनिक घायल हो गए।

माली प्रशासन के अनुसार आंतकवादियों ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के भेष में आये और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान दो आत्मघाती कार विस्फोट किए गए और मिसाइलें दागी गयी। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र का एक शांतिदूत की मौत हो गई और फ्रांस के 10 सैनिक भी घायल हुए है। 

फ्रांसीसी मिशन इस हमले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। माली सरकार ने लिखित बयान में कहा, “आंतकवादी नीले हेल्मेट पहनकर और विस्फोटकों से भरी दो कारों में सवार होकर आए और उन्होंने इन शिविरों में घुसने की कोशिश की। उनके द्वारा इस्तेमाल की गयी एक कार माली सेना की और दूसरी पर यूएन लिखा हुआ था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।”
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!