जॉर्ज फ्लॉयड केसः ट्रंप की प्रदर्शनकारियों को चेतावनी-"हमारे पास हैं खतरनाक कुत्ते और घातक हथियार ‘‘

Edited By Tanuja,Updated: 31 May, 2020 03:02 PM

minneapolis death  trump warns wh demonstrators of vicious dogs

अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड का मामला उग्र रूप धारण कर गया है। फ्लॉयड की मौत के बाद 30...

वॉशिंगटनः अमेरिका के मिनेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड का मामला उग्र रूप धारण कर गया है। फ्लॉयड की मौत के बाद 30 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई शहरों में शनिवार रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प के लॉस एंजिल्स, फिलाडेल्फिया और अटलांटा समेत 16 राज्यों के 25 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस हिंसा को लेकर बड़ा ही बचकाना बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारे पास खतरनाक कुत्ते और घातक हथियार हैं।

PunjabKesari

शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। शनिवार को भी प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर इकट्‌ठा हुए। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों से उनकी झड़प भी हुई। इस दौरान ट्रंप ने व्हाइट हाउस की सुरक्षा करने वाले अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की प्रशंसा की। इसके बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘वेरी कूल, मैं अंदर था और हर एक घटना देख रहा था। मैं बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा था। पेशेवर तरीके से संगठित बड़ी भीड़, लेकिन कोई भी फेंस को तोड़ने के लिए नजदीक नहीं आया। अगर वे आते तो उनका स्वागत खतरनाक कुत्तों और घातक हथियारों से होता। ’’इसके साथ ही ट्रंपने वॉशिंगटन डीसी के मेयर मुरेल बाउजर पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की मदद के लिए पुलिस नहीं मुहैया कराने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरे अमेरिका 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन के दो दिनों के दौरान मिनेसोटा में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में 80% मिनेपोलिस से हैं। जानकारी के अनुसार इल मामले मेंॉ कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इलिनॉय, केंटकी, मिनेसोटा, न्यूयॉर्क, ओहायो, ओरेगन, पेंसिल्वेनिया, साउथ कैरोलिना, टेनेसी, उटाह, वॉशिंगटन, विस्कॉन्सिन आदि इन राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने भी जॉर्ज फ्लायड की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम एक देश के तौर पर दर्द में हैं।

PunjabKesari

 क्या है मामला ?
मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में 26 मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक पुलिस अफसर ने अश्वेत फ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड के हाथों में हथकड़ी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें 40 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा। धीरे-धीरे उसकी हरकत बंद हो जाती है। इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’ तब भी उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!