Edited By shukdev,Updated: 22 Aug, 2018 11:19 PM
पश्चिमी अफ्रीका में गिनी की खाड़ी से चालक दल के 19 सदस्यों के साथ एक जहाज 14 अगस्त से लापता है। चालक दल में 17 जोरजिया के और दो रूस के नागरिक हैं। आशंका है कि सम्रदी लुटेरों ने जहाज को बंधक बना लिया है। यूनान स्थित लोट्स नौपरिवहन ने बुधवार को जारी...
डकार : पश्चिमी अफ्रीका में गिनी की खाड़ी से चालक दल के 19 सदस्यों के साथ एक जहाज 14 अगस्त से लापता है। चालक दल में 17 जोरजिया के और दो रूस के नागरिक हैं। आशंका है कि सम्रदी लुटेरों ने जहाज को बंधक बना लिया है। यूनान स्थित लोट्स नौपरिवहन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि ‘पंटालेना’ जहाज से स्थानीय समानुसार 14 अगस्त को अपराह्न दो बजे के बाद से संपर्क नहीं हो पाया है।
जोरजिया ने एक बयान जारी करके कहा कि जहाज पर 17 उसके और दो रूस के नागरिक सवार हैं। जहाज के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। जहाज लोम से लिब्रेविले जा रहा था। पिछले वर्ष इस खाड़ी में समद्री डकैती की कई घटनाएं हुयी थीं।