1.28 लाख से अधिक भारतीय हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे

Edited By shukdev,Updated: 18 Aug, 2018 10:17 PM

more than 1 28 lakh indians reach saudi arabia for haj

वार्षिक हजयात्रा के लिए 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कुल 1,28,702 भारतीय हजयात्रियों को सरकार ने हज कमेटी के जरिए हज के लिए सुविधा प्रदान की है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार...

जेद्दा: वार्षिक हजयात्रा के लिए 1.28 लाख से अधिक भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कुल 1,28,702 भारतीय हजयात्रियों को सरकार ने हज कमेटी के जरिए हज के लिए सुविधा प्रदान की है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार 466 उड़ानों के जरिए भारतीयों को वाॢषक हज के लिए लाया गया है जबकि आखिरी उड़ान शुक्रवार सुबह पहुंची।

इस वर्ष भारत से रिकार्ड 1,75,025 मुस्लिम हज के लिए पहुंचे हैं। इस वर्ष हज पर आने वाले कुल हज यात्रियों में से 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। यह भारत से हज के लिए महिलाओं की सबसे अधिक संख्या है। गत वर्ष तक किसी भी मुस्लिम महिला के लिए हज यात्रा पर उसके साथ उसके पति या मेहरम (जिसके साथ विवाह निषिद्ध है) का रहना जरूरी था। इस वर्ष पहली बार भारतीय महिला किसी पुरुष रिश्तेदार के बिना हज यात्रा पर आई हैं। यह पहला वर्ष है जब हज यात्रा के लिए सब्सिडी उपलब्ध नहीं कराई गई है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!