गुफा में बच्चों तक पहुंचने के लिए बनाई जा रहीं हैं 100 से अधिक चिमनियां

Edited By Anjna,Updated: 07 Jul, 2018 05:39 PM

more than 100 chimneys are being made to reach the children in the cave

थाईलैंड में एक गुफा में लंबे समय से फंसे फुटबॉल टीम के किशोर खिलाडिय़ों तक पहुंचने के लिए पहाड़ में 100 से अधिक चिमनियां बनाईं जा रहीं हैं। बचाव अभियान के प्रमुख ने आज यह जानकारी

मे साईः थाईलैंड में एक गुफा में लंबे समय से फंसे फुटबॉल टीम के किशोर खिलाडिय़ों तक पहुंचने के लिए पहाड़ में 100 से अधिक चिमनियां बनाईं जा रहीं हैं। बचाव अभियान के प्रमुख ने आज यह जानकारी दी।  गुफा में फंसे किशोरों को ऊपर के रास्ते से बाहर निकालने के लिए नए तरीके तलाशे जा रहे हैं। अगर गुफा में पानी भरा रहता है तो वहां से गोतीखोरी करते हुए उन्हें बाहर निकालना जोखिम भरा हो सकता है।       

नारोंगसाक ओसोट्टानाकोर्न ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ कुछ (चिमनियां) कम से कम 400 मीटर गहरी हैं, लेकिन अभी भी उन्हें उनका ठिकाना नहीं मिला है। उनके पास वह तकनीक नहीं है जिससे किशोरों की स्थिति का सटीक पता लगाया जा सके।  उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि वे 600 मीटर की गहराई पर हैं लेकिन हमारे पास (सटीक) लक्ष्य  नहीं है। गुफा में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गुफा में स्वच्छ वायु पहुंचाने के लिए बचावर्किमयों ने एक लाइन पहुंचाई है साथ ही गैरजरूरी कर्मचारियों को चेंबर थ्री से बुला लिया है।    
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!