चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निरीक्षकों ने पर्यावरण निरीक्षण के चौथे चरण के बाद 424 लोगों को भी हिरासत में लिया और उन पर 8.33 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है
बीजिंग: चीन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर आठ प्रांतों के 6471 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन पर आठ करोड़ डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया।
चीन के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि निरीक्षकों ने पर्यावरण निरीक्षण के चौथे चरण के बाद 424 लोगों को भी हिरासत में लिया और उन पर 8.33 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
निरीक्षण वाले क्षेत्र जिलिन, झेजियांग, शानडोंग, हैनान, सिचुआन, तिब्बत, किंगहाई और शिनझियांग थे। मंत्रालय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपर्याप्त ध्यान, वायु एवं जल प्रदूषण के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार, पर्यावरण आधारभूत ढांचे की कमी जैसी समस्याओं के लिए कई स्थानीय प्रशासनों की आलोचना की।
ढूँढिये अपने सही जीवनसंगी को अपने ही समुदाय में भारत मैट्रिमोनी पर - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करे!तालिबान के आत्मघाती हमले में 6 अफगान पुलिसर्किमयों की मौत
NEXT STORY