फ्रांस में 7000 से अधिक लोगों ने येलो वेस्ट आंदोलन में हिस्सा लिया

Edited By Pardeep,Updated: 14 Apr, 2019 05:21 AM

more than 7000 people participated in the yellow west movement in france

फ्रांस में शनिवार को सात हजार से अधिक लोगों ने येलो वेस्ट आंदोलन में हिस्सा लिया तथा 1300 लोगों ने पेरिस की सड़को पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समूचे फ्रांस में राष्ट्रीय विरोध का यह लगातार 22वां सप्ताह हैं। विरोध...

मॉस्को: फ्रांस में शनिवार को सात हजार से अधिक लोगों ने येलो वेस्ट आंदोलन में हिस्सा लिया तथा 1300 लोगों ने पेरिस की सड़को पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समूचे फ्रांस में राष्ट्रीय विरोध का यह लगातार 22वां सप्ताह हैं। विरोध हालांकि वर्तमान में शांतिपूर्ण किया जा रहा है जो कि पहले हिंसक रूप से किया जा रहा था।
PunjabKesari
बीएफएमटीवी मीडिया के अनुसार फ्रांस में दोपहर दो बजे तक करीब 7500 लोगों ने देशभर से येलो वेस्ट आंदोलन में भाग लिया तथा विरोध-प्रदर्शन के चलते पेरिस में 15 लोगों को हिरासत में भी लिया गया हैं।  
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि फ्रांस सरकार द्वारा तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पिछले वर्ष नवंबर से लोंगों ने येलो वेस्ट आंदोलन किया था। सरकार ने हालांकि लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते तेल की कीमतों में वृद्धि का फैसला रद्द कर दिया था और अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए अन्य उपायें लिये थे। जिसके बावजूद प्रदर्शनकारी देशभर में सरकार की नीतियों के प्रति नाराकागी जाहिर करते हुए सड़को पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!