मॉस्को: प्लेन में आग लगने से 41 की मौत, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा विमान

Edited By Yaspal,Updated: 06 May, 2019 08:46 AM

moscow 41 killed due to fire in plane

रूस में मॉस्को के शेर्मटयेवो हवाईअड्डे पर रविवार को एक प्लेन में आग लगने की वजह से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मिडिया ने यह जानकारी दी। टास न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ स्वास्थ सूत्रों के हवाले से घटना में 41 लोगों की मौत हो गई है।

मॉस्को: रूस में मॉस्को के शेर्मटयेवो हवाईअड्डे पर रविवार को एक प्लेन में आग लगने की वजह से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मिडिया ने यह जानकारी दी। टास न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ स्वास्थ सूत्रों के हवाले से घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना में 10 से ज्यादा लोग भी घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसजे -100 यात्री विमान उत्तर-पश्चिमी रूसी के मुरमांस्क शहर के लिए रवाना हुआ था जहां आपातकालीन लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई।

विमान में चालक दल के पांच सदस्य समेत 78 यात्री सवार थे जिन्हें बाहर निकाल लिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि विमान ने स्थानीय समय अनुसार 6 बजे शेर्मटयेवो हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और लगभग 40 मिनट तक मास्को क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद एक आपातकालीन लैंडिंग की। हादसे की वजह फिलहाल शॉटर्सकिर्ट बताई जा रही है। जांच समिति के बयान के अनुसार, हवाई परिवहन पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!