Edited By Pardeep,Updated: 20 May, 2018 01:03 AM
रुस के मुस्लिम बहुल चेचन्या गणराज्य में एक ऑथोडोक्स गिरजाघर पर शनिवार को हुए हमले में दो पुलिसकर्मी , एक नागरिक और चार विद्रोही मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया , ‘‘ प्रारंभिक सूचना के अनुसार गिरजाघर की सुरक्षा में लगे दो...
मास्को: रुस के मुस्लिम बहुल चेचन्या गणराज्य में एक ऑथोडोक्स गिरजाघर पर शनिवार को हुए हमले में दो पुलिसकर्मी, एक नागरिक और चार विद्रोही मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया , ‘‘ प्रारंभिक सूचना के अनुसार गिरजाघर की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी .... और एक नागरिक मारे गए। चार विद्रोहियों का भी सफाया कर दिया गया है। ’’ अधिकारियों के अनुसार इस हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। यह हमला मध्य ग्रोंजी के आर्कगेंज माइकल गिरजाघर में हुआ। पुलिस ने इस हमले और गंभीर परिणाम होने से रोक दिया।