Edited By Isha,Updated: 24 May, 2018 05:12 PM
पाकिस्तान के सियालकोट में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की एक मस्जिद को सुन्नी अतिवादियों ने गिरा दिया। देश में अल्पसंख्यकों पर किये जा रहे हमलों का यह ताजा उदाहरण है। अहमदिया मस्जिद के अंदर कोई नहीं
इस्लामाबादः पाकिस्तान के सियालकोट में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय की एक मस्जिद को सुन्नी अतिवादियों ने गिरा दिया। देश में अल्पसंख्यकों पर किये जा रहे हमलों का यह ताजा उदाहरण है। अहमदिया मस्जिद के अंदर कोई नहीं था और आज तड़के किए गए इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिंसा से बचने के लिए अधिकारियों ने इस मस्जिद को वर्षों पहले बंद कर दिया था। सोशल मीडिया पर इस हमले का एक वीडियो आया है जिसमें भीड़ को मस्जिद को ढहाते हुए दिखाया गया है। समझा जाता है कि 19 वीं सदी में अहमदिया समुदाय की स्थापना करने वाले मिर्जा गुलाम अहमद इस मस्जिद में आए थे । पाकिस्तान ने 1974 में अहमदिया समुदाय को गैर इस्लामी घोषित कर दिया था।मुस्लिम बहुसंख्यक देश पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों की संख्या बहुत कम है और सुन्नी आतंकवादी उन्हें अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।