Edited By ,Updated: 07 Nov, 2016 04:57 PM
अमरीका के वेस्ट वर्जिनीया शहर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का 5 साल बाद खुलासा हुआ है।दरअसल यहां रहने वाली एक महिला ने मां शब्द को ही कलंकित...
वॉशिंगटन:अमरीका के वेस्ट वर्जिनीया शहर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का 5 साल बाद खुलासा हुआ है।दरअसल यहां रहने वाली एक महिला ने मां शब्द को ही कलंकित कर दिया।Lena Lunsford नाम की महिला पर अपनी 3 साल की बच्ची Aaliyah पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारने का आरोप है।पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्ची की हत्या की बात 5सालों तक लोगों से छुपा कर रखी।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक,पुलिस ने ये जानकारी देते हुए कहा कि महिला ने घर में ही इस वारदात को अंजाम दिया था।महिला ने साल 2011 में बच्ची की हत्या के बाद उसकी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी पुलिस के सामने दर्ज कराई थी।
हालांकि पुलिस को अभी तक बच्ची की लाश नहीं मिली है।बता दें कि पुलिस ने यह घोषणा भी की थी कि आलियाह के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 डॉलर राशि बतौर इनाम दी जाएगी।फिलहाल महिला पुलिस की हिरासत में है।