9 बच्चों की मां को 14 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, उठाया ये कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 12:35 PM

mother of nine ditches her partner of 23 years for an african toyboy

ब्रिटेन में  9 बच्चों की मां को फेसबुक पर उम्र में 14 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के के लिए उसने न सिर्फ अपने पति से 23 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि अपने बच्चों को भी छोड़कर वो अफ्रीकी देश जाम्बिया भाग गई।

लंदनः ब्रिटेन में  9 बच्चों की मां को फेसबुक पर उम्र में 14 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के के लिए उसने न सिर्फ अपने पति से 23 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि अपने बच्चों को भी छोड़कर वो अफ्रीकी देश जाम्बिया भाग गई।
PunjabKesari
 मामला साउथ टाइनसाइट में ईस्ट बोल्डन का है। 44 साल की हैदी हेपवर्थ ने इस अफ्रीकन टॉयब्वॉय ममादोउ के लिए अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया।  हैदी के हसबैंड 44 साल के एंडी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे उस लड़के ने मेरी वाइफ का ब्रेनवॉश कर दिया है। 
PunjabKesari
एंडी के मुताबिक, हैदी ने टैटू बनवाए, अपना मेकओवर किया और पिछले महीने सबकुछ छोड़कर जाम्बिया चली गई। - हसबैंड ने बताया, यूके के बाहर ये उसकी ये पहली ट्रिप है। वो अपने 9 बच्चों को अकेला छोड़ ब्वॉयफ्रैंड के साथ नई लाइफ शुरू करने चली गई। उन्होंने बताया कि वो बच्चों का बहुत ख्याल रखने वाली और उन्हें प्यार करने वाली मां थी, लेकिन अचानक से उसमें बहुत बदलाव आ गया था। ऐसा लगता था जैसे उसके शरीर में कोई एलियन दाखिल हो गया है। हैदी उसकी कही हर एक बात को बात फॉलो करती थी। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि हैदी के सोशल मीडिया अकाउंट में मार्च से जब कई एशियाई और अफ्रकीकी मैन शामिल हुए, तभी उन्हें लग गया था कि उनकी शादी के टूटने की कगार पर है। एंडी के मुताबिक, हैदी मेकअप करने लगी थी और ऐसी ड्रेसेज पहनने लगी थी, जो उसने  पहले नहीं पहनी। वो दिन भर घर से बाहर दोस्तों के साथ रहती या फोन पर लगी रहती थी। 

PunjabKesari इधर, हैदी का कहना है कि वो भले ही अपने बच्चों से 3000 मील दूर हो, लेकिन ममादोउ के साथ अपना और अपने बच्चों का फ्यूचर देख रही हैं।  उसका कहना है कि वो रोजाना वीडियो चैट के जरिए अपने बच्चों के साथ बात करती है और उन्हें भरोसा दिलाती है कि वो उन्हें मिस कर रही हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!