Edited By ,Updated: 02 Jun, 2016 06:44 PM
इंग्लैंड के लंकाशायर की रहने वाली एक महिला काे ताे जैसे बच्चे पैदा करने का शाैक ही चढ़ गया है
लंकाशायरः इंग्लैंड के लंकाशायर की रहने वाली एक महिला काे ताे जैसे बच्चे पैदा करने का शाैक ही चढ़ गया है और शायद यही वजह है कि वह अब तक 12 बच्चाें काे जन्म दे चुकी है। Cheryl Prudham नाम की ये 33 वर्षीय महिला किसी रिलेशनशिप और प्यार में पड़े बिना अपना 13वां बच्चा पैदा करना चाहती है। इसके लिए वह बड़े जोर-शोर से एक Sperm Donor की तलाश में जुटी गई है।
पति ने 10 बार किया चीट
Cheryl कहती है कि पति से हुई अनबन के बाद वह प्यार के पचड़े में नहीं पड़ना चाहती। उसका पति अपने एक कजिन के साथ पकड़ा गया था, जिससे रिश्ता टूटने के बाद उसे लगभग 40 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। धोखा मिलने के बाद Cheryl ने अपने पति Robert को घर से निकल दिया था। Cheryl ने ये दावा किया कि उसके पति ने उसे 10 बार से भी ज़्यादा चीट किया।
फिर से बनना चाहती हूं मां
Cheryl का कहना है कि पति पर विश्वास खोने के बाद यह बहुत मुश्किल है कि कोई ऐसा मिले जो बाकी बच्चों का ख्याल रख सके। हालांकि, मैं फिर से मां बनना चाहती हूं, जबकि मेरे सबसे छोटा बच्चा अभी एक साल का ही है। उनका मानना है कि Donor से प्राप्त बच्चा मेरा होगा, उसे बाप की कोई जरुरत नहीं होगी। Cheryl के 6 बच्चे 2 अलग-अलग लोगों से हैं। इसके बाद उनके पति Rob से बाकी बच्चे हुए।