अंटार्कटिका में मिली पर्वत श्रृंखलाएं और 3 गहरी घाटियां

Edited By Isha,Updated: 29 May, 2018 03:02 PM

mountains ranges and 3 deep valleys in antarctica

अंटार्कटिका में जमी बर्फ के नीचे छिपी हुई पर्वत श्रृंखलाओं और तीन गहरी घाटियों की वैज्ञानिकों ने खोज की है जिसका पता लगाने के लिए का इस्तेमाल किया गया था। ब्रिटेन स्थित

लंदनः अंटार्कटिका में जमी बर्फ के नीचे छिपी हुई पर्वत श्रृंखलाओं और तीन गहरी घाटियों की वैज्ञानिकों ने खोज की है जिसका पता लगाने के लिए का इस्तेमाल किया गया था। ब्रिटेन स्थित नार्थमब्रीया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, पर्वत श्रृंखलाएं पूर्व अंटार्कटिका की पिघली हुई बर्फ को पश्चिमी अंटार्कटिका के रास्ते तक पहुंचने से रोक रही हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ की चादर अधिक तेजी से पिघलेगी और पानी का प्रवाह तेज होगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि तब खोजी गई तीनों घाटियों के रास्ते से पानी तट तक पहुंचेगा। इससे समुद्र के स्तर में भी इजाफा होगा। पृथ्वी की सतह और भीतरी भागों का विश्लेषण करने के लिए सेटेलाइट से एकत्र बहुत से जानकारियां पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन दक्षिणी ध्रुव के पास के कुछ क्षेत्र इन सेटेलाइटों के दायरे से बाहर थे। इस क्षेत्र की जांच के लिए पोलर गैप प्रोजेक्ट के तहत वहां की टोपोग्राफी (उस क्षेत्र का प्राकृतिक और कृत्रिम) का पता लगाया गया। 350 किलोमीटर लंबी और 35 किमी चौड़ी फाउंडेशन ट्रॉफ तीनों घाटी में सबसे बड़ी है। इसकी लंबाई लंदन से मैनचेस्टर के बीच की दूरी के बराबर और चौड़ाई न्यूयॉर्क के मैनहट्टन द्वीप से आधी है।

पाटक्सेंट खाड़ी की लंबाई 300 किमी और चौड़ाई 15 किमी है, जबकि ऑफसेट रिफ्ट बेसिन 150 किमी लंबी और 30 किमी चौड़ी है। इस के बाद वैज्ञानिक पता लगा पाएंगे कि पूर्वी अंटार्कटिका में जमी बर्फ पर जलवायु परिवर्तन का पहले क्या प्रभाव पड़ा था और भविष्य में इसका क्या प्रभाव होगा? इससे बर्फ जमने से पहले अंटार्कटिका में पहाड़ और घाटी बनने की प्रक्रिया का भी पता चलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!